दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास
बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में वाहन चालकों से काटा ऑनलाइन चालान। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के थाना चौक एवं नटवार रोड में पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में सघन रूप से तलाशी ली। वाहन जांच के क्रम में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा करीब 31 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। वाहन जांच के दौरान हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस,ऑनर बुक सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। उन्होंने कहा कि वाहन जांच की प्रक्रिया निरंतर चलते रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



