सुभाष जी दैनिक समाज जागरण संवाददाता सहरसा
सहरसा जिला के सोनवर्षा राज बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-इजमाईल संथाली टोला एंव बसनही गांव के बीच पगडंडी पर एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, सहरसा के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में लिया गया तथा घटनास्थल को संरक्षित किया गया। घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु F.S.L की टीम को बुलाया गया ।
जाँच के क्रम में उक्त मृतक की पहचान जेठा टुडू पे०-देवान ठुडू सा०-इजमाईल संथाली टोला थाना-बसनही जिला-सहरसा के रूप में हुई।
घटना की गभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सहरसा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय आसूचना संकलन कर इस घटना के मुख्य आरोपी प्राथमिकी नामजद अभियुक्त लक्ष्मण यादव पिता दशस्थ यादव साकिम+ थाना बसनही जिला सहरसा पुलिस द्वारा गहराई से पुछताछ किया गया तों अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए हत्या करने की बात बताई। घटना का मुख्य कारण। प्राथमिकी नामजद अभियुक्त लक्ष्मण यादव का ग्राम-इजमाईल संथाली टोला की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। बिते 04-05 दिन पहले मृतक जेठा टुडू ने लक्ष्मण यादव को उक्त महिला के घर से बाहर निकलते हुए देख लिया था तथा इस बारे में जेठा ठुडू के द्वारा पुरे संथाली टोला के सभी लोगों को इस बात की जानकारी दी गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर लक्ष्मण यादव द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यह घटना किया गया।अपराधकर्मी लक्ष्मण यादव के द्वारा बताया गया कि मृतक जेठा ठुडू ने मुझसे कल दिनांक-21. 12.24 कुछ रूपये कर्ज के रूप में माँगा था। तभी मृतक जेठा टुडू को कर्ज देने के बहाने लक्ष्मण यादव अपने साथ लगमा बाजार लेकर ले गया एवं ऑमलेट खिलाने के लिए अंडे की दुकान पर रूका एवं उसके ऑमलेट में नशीली दवा मिला दिया। उसके बाद लक्ष्मण यादव मृतक जेठा टुडू को अपने बॉसा के पास लेकर चला गया। वहाँ पर आग तापने लगे। लक्ष्मण यादव मृतक जेठा ठुडू पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। जब वह आग में तड़पने लगा तब लक्ष्मण यादव मृतक जेठा टुडू को बॉस के डंडे से सर पर प्रहार किया और एवं निर्मम तरीके से हत्या किया। अभियुक्त द्वारा साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक को पुणः आग में झुलसा दिया गया। लक्ष्मण यादव पे० दशरथ यादव सा0 व थाना-बसनही जिला-सहरसा के निवासी।
बरामदगी- साइकिल-01 (मृतक का)
पेट्रोल कंटेनर -01 (मृतक के जलाने में प्रयुक्त किया हुआ पेट्रोल का कंटेनर)
डंडा-01 (घटना कारित करने में प्रयुक्त)
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मुकेश ठाकुर, अनु०पु०पदा० सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। पु०नि० मो० सुजाउद्दीन, सिमरी बख्तियारपुर अंचल।
पु०अ०नि० कुलवंत कुमार, थानाध्यक्ष बसनही।
पु०अ०नि० अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष सोनवर्षाराज। पु०अ०नि० बब्लु कुमार, बसनही थाना।
पु०अ०नि० शारदा कुमारी, बसनही थाना,एवं पूरे सशस्त्र बल के सहयोग रहा।
