खेसर थाना की पुलिस रामसरिया मोड़ से एक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जुर्माना हेतु बांका कोर्ट भेजा

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना की पुलिस क्षेत्रीय गस्ती के दौरान रामसरिया मोड़ से एक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है| ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| वहीं शराबी की गिरफ्तारी खेसर थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय ने की| जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार शराबी फुल्लीडुमर पंचायत के मुरली वरण गांव निवासी प्रकाश यादव है| जिसका फुल्लीडुमर अस्पताल में कोविड-जांच के बाद उसे जुर्माना हेतु बांका कोर्ट भेज दिया गया है|