समाज जागरण/ सुभाष चंद्र यादव
म्योरपुर/ सोनभद्र। स्थानीय बाजार में मंगलवार को पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से हटवाया। साथ ही सड़क किनारे पड़े मिट्टी और कचरों को भी हटाया गया।थाना प्रभारी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाने और सड़क पर कब्जा न करने की कड़ी हिदायत दी गई।
पुलिस टीम ने बाजार में जगह-जगह फैले अवैध ठेलों, खोमचों और अतिक्रमित हिस्सों को हटवाते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और बाजार में सुचारु आवाजाही बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक था।बता दें कि बीते शनिवार को म्योरपुर थाने के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन सख्त हुआ और मुख्य सड़क पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को रामलीला रोड पर शिफ्ट कर दिया। अब साप्ताहिक हर शनिवार को रामलीला रोड पर लगेगा।
वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आगे भी बाजार में अतिक्रमण न होने पाए, ताकि भीड़भाड़ और दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



