समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा चोपन मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन श्यामलॉज चोपन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। चोपन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भारत ने अपनी वैक्सीन बनाकर न केवल अपने नागरिकों को सुरक्षा दी बल्कि पूरे विश्व को वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर भारत की शक्ति को सिद्ध किया। आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया है, जिसे देशवासी एकजुट होकर अवश्य पूरा करेंगे। जिस दिन भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा, उस दिन भारत विश्व गुरु की श्रेणी में अग्रणी स्थान पर खड़ा होगा। आज अनेक देश भारत के विकास मॉडल से प्रेरित होकर अपने देशों में नकल कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केसरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, संदीप सिंह, अनिल पाठक, धर्मेंद्र जायसवाल, संतोष साहनी, अशोक मौर्य, अमर भारती, विनय तिवारी, अंकित गुप्ता, आर्यन दुबे, पम्मी केसरी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



