google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई 4500 लीटर जावा महुआ किया नष्ट

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के चल रहे कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना ftके आधार पर थाना क्षेत्र मुरिला गांव के समीप छापेमारी अभियान चलाया जहां छुपा कर रखे गए a2000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के पिपरा बगही गांव के भुईयां टोली में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान में 2500 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया। साथ ही लावारिस हालत में रखे 100 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया की पुलिस को आने की भनक लगने से ही शराब तस्कर भाग निकले ।वही शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)