समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोने राम हांसदा के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विशेष बैठक संपन्न हुई ।बैठक में परसा ,नया नगर एवं सरभंगा संकुल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान ने आए हुए सभी प्रधानाध्यापकों को कार्य योजना के अनुरूप सभी प्रकार के रिपोर्ट की अध्यतन जानकारी प्राप्त की ।अली उमर खान ने उपस्थित प्रधानाध्यापक को नामांकन के अनुरूप बच्चों के उपस्थिति एवं ठहराव पर विशेष बल दिया ।उन्होंने जे-गुरुजी एप के माध्यम से स्प्लिट सिलेबस पर भी विस्तार से चर्चा किया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापक को निदेश दिया कि समय-समय पर मिल रहे कार्य को त्वरित गति से संपादित करें ।सभी प्रतिवेदन को सूक्ष्मता से त्रुटि रहित तैयार करते हुए प्रस्तुत करने का प्रयास करें। डहर एप के माध्यम से शिशु गणना को यथाशीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया ।आगामी परीक्षाओं को देखते हुए विद्यालय में छात्रों के शत- प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आस्वस्त किया कि यथाशीघ्र प्राथमिकता के आधार पर जर्जर भवन ,विद्यालय चारदीवारी, अतिरिक्त वर्ग कक्ष के कार्यों को भी करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सीआरपी /बीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मो सुलैमान जहांगीर आजाद ने अल्पसंख्यक अनुदान प्राप्त मदरसा के मूलभूत समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। समीक्षा बैठक में बीआरपी मो शमीम इकबाल ,कनीय अभियंता योगेश रंजन, अब्दुल रशीद ,राकेश कुमार ठाकुर सेमेत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



