
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख,गणेश दत्त राजु तिवारी
पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज रविवार 6 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगे।
रविवार को अपरान्ह 2 बजे ग्राम नानापुरी मे चंद्राकर परिवार के यहाँ दशगात्र मे शामिल होकर शोकाकुल परिवार से मिलेंगे।उसके बाद ग्राम महली जायेंगे तत्पश्चात गुरु दुल्लापुर जायेंगे। श्री तिवारी रेंगाबोड़, कुंडा,नावापारा तथा ग्राम रुसे जायेंगे जहाँ आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



