
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो:-चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत उत्तरी पंचायत के बगरा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार बगरा गांव निवासी स्वर्गीय ठाकुर यादव के पुत्र विकास यादव बाइक दुर्घटना से मौत हो गई । सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास यादव शनिवार नवंबर को अपने बाइक से चांदवारी पंचायत अंतर्गत पेसरा गांव ससुराल जा रहा था। इसी बीच धावा केंदुआर सड़क मार्ग के जी एन डी गांव के समीप बाइक चालक युवक का संतुलन बिगड़ गया। और बगल खेत में गिरकर गंभीर रूप जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा परिजन को सुचना देकर युवक को प्राइवेट क्लीनिक में उपचार करा कर घर ले गया। जहां शनिवार देर रात 12 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र व ए एस आई श्याम जी दल बल के साथ रविवार 6 नवंबर को बगरा गांव पहुंचकर मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया। मृतक की आकस्मिक मौत पर पत्नी ललिता देवी पुत्र सोनू कुमार एवं पुत्री सोनी कुमारी आदि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाई में से मंझला भाई था। इधर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन देने पर मामला दर्ज की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



