google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*प्रधानाध्यापकों के सामूहिक अवरुद्ध वेतन बहाली के लिए, बीएसए से मिला  प्रतिनिधिमंडल

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी व जिला महामंत्री इन्दुप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जनपद मे कार्यरत 591 प्र.अ./प्र.प्र.अ. के अवरुद्ध वेतन बहाली के लिए  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनन्द पाण्डेय से मुलाकात कर अपनी आपत्ति जताई तथा प्रतिकूल मौसम मे इतने व्यापक कार्यवाही पर रोष प्रकट किया। ज्ञातव्य केहो कि कम छात्र उपस्थिति के लिए अकेले प्र.अ. को जिम्मेदार ठहराना कहां तक उचित है ? इसका वास्तविक कारण ढूंढ कर सामूहिकता के साथ निदान करने की आवश्यकता है। बीएसए ने इस तथ्य को स्वीकार करते हुए सकारात्मक होते हुए इस शर्त के साथ वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया कि भविष्य मे इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इतने प्रशासनिक सहयोग के बावजूद छात्र उपस्थिति न बढ़ना गंभीर विषय है। उन्होंने आगाह किया कि विद्यालय खुलने पर सभी लोग छात्र उपस्थिति बढाने के लिए सजग रहें। उन्होंने महासंघ द्वारा रखे गये अन्य विषयों का भी त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारित किया। साथ में पूमावि शि.संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, अवधेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय, मंत्री कमलेश विश्वकर्मा, का.स.संदीप तिवारी, अरूणेश पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, नरेंद्र कुमार, विकास देव पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, रत्नेश त्रिपाठी आदि रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)