google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रयागराज में रील बनाने का शौक युवती पर पड़ा भारी, पुल पर डांस कर बनाई वीडियो तो मांगनी पड़ी माफी


प्रयागराज में सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान जोखिम भरे स्टंट और कानून तोड़ने की प्रवृत्ति एक बार फिर सुर्खियों में है। यमुना के नए पुल पर डांस करते हुए रील बनाने वाली युवती खुशी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो में खुशी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए पुल पर डांस स्टेप करती नजर आती है।


वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। कार्रवाई की आशंका के चलते खुशी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि उसका उद्देश्य किसी नियम का उल्लंघन करना नहीं था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगी।
शेयर और लाइक की होड़ में युवा किस तरह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं, यह घटना एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने भी ऐसे खतरनाक और नियम-विरुद्ध वीडियो बनाने वालों को चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)