प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण बच्चों को अपना लक्ष्य पाने का अवसर।
उमरिया एसईसीएल सीएसआर सुश्रुत की तरफ से खदान क्षेत्र के 25 किलोमीटर के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण छात्र छात्राओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण देगा।जिन छात्रों ने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।एसईसीएल संचालन क्षेत्रों के वे विघ्यार्थी जो प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्रों गांव या आसपास के गांवो में रहते है और एसईसीएल प्रतिष्ठान क्षेत्रों के पच्चीस किलोमीटर के दायरे में आते है।तथा साथ ही जिनके माता पिता की वार्षिक आय आठ लाख से कम हो इस योजना का लाभ उठा सकते है।यह योजना एसईसीएल कर्मियों के बच्चों के लिये नहीं है।यह लाभ छतीसगढ व मध्यप्रदेश के प्रभावित प्रोजेक्टों के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीणों के लिये ही है ।इसके लिये पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर 25 व प्रवेश परीक्षा की तिथि 7 दिसम्बर 25 नियत की गयी है।मध्यप्रदेश में उमरिया,अनुपपुर,शहडोल जिले ही इस लाभ के पात्र है।यह प्रोजेक्ट के 25 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीणों के लिये अत्यंत लाभदायक है।प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण छात्रों को एसईसीएल हेडक्वाटर बिलासपुर में निःशुल्क भोजन,आवासीय,पठन पाठय सामग्री के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षणकर्ताओं के द्वारा दिया जायेगा।ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे लाने उन्हे उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने का प्रयास एसईसीएल द्वारा किया जा रहा है।
https://youtu.be/8hjBraBbxEE?si=sNtgx8CgTDU9oWpL
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



