समाज जागरण संवाददाता पृथ्वीराज सरकार
उधवा: उधवा बरहरवा मुख्य सड़क स्थित उधवा चौक के समीप सड़क पर उभरे गढ़े पर पर मंगलवार को एक टोटो पलट गई हालांकि घटना में किसी का कोई हातात होने की नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार उधवा चौक पर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्य सड़क से विपरीत दिशा की ओर से फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।सड़क निर्माण होने के कारण मुख्य सड़क काभी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुकेहैं। जिसके कारण आए दिन सड़क पर छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। ताजा घटना मंगलवार को उक्त सड़क से गुजर रहे टोटो चालक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गद्दे में गिर गया हालांकि इस घटना में किसी का कोई हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मस्कत करने के बाद वहां से टोटो को सही सलामत निकाल दिया गया लेकिन फोटो हर की क्षतिग्रस्त हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



