google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रांची प्रेस क्लब के एक्जक्यूटिव कमेटी मेम्बर निर्वाचित हुए वरिष्ठ पत्रकार आरजे अरविन्द कुमार गुप्ता*


*अरविंद कुमार गुप्ता को प्रेस क्लब के एक्जक्यूटिव कमेटी मेम्बर निर्वाचित होने पर लोगों ने दी बधाई*

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया प्रखंड संवाददाता नौडीहा बाजार

पलामू (झारखंड) 30 दिसंबर 2023: झारखण्ड के पत्रकारों की सम्मानित संस्था रांची प्रेस क्लब के एक्जक्यूटिव कमेटी मेम्बर निर्वाचित हुए वरिष्ठ पत्रकार आरजे अरविन्द कुमार गुप्ता। आपको बता दें कि रिटायर्ड जज की अगुवाई में हर दो साल पर क्लब का चुनाव सम्पन्न होता है जिसमें रांची ज़िलें के पत्रकार अपने मतों का प्रयोग करते है। कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिरकत करते रहे हैं। यह पूरे पलामू ज़िलें के लिए गर्व का पल है जब भैया को यह उपलब्धि हासिल हुई है। एक्जक्यूटिव कमेटी मेम्बर निर्वाचित होने पर छतरपुर वासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि
हमलोगों की प्रार्थना है कि अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ नित नई ऊंचाइयों को छूते रहें और हमसब को और छतरपुर को गौरवांवित करते रहें। अरविंद गुप्ता को बधाई देने वालों में सुनील कुमार, चन्दन कुमार, पंचम कुमार, मंटू कुमार, पपु यादव, अरुण ठाकुर, मृणाल गुप्ता, निरंजन सिन्हा, डॉक्टर ताहिर हुसैन, मार्तण्ड सर, नीरज गुप्ता सहित बहुत से लोगों का नाम शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)