समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा
बसंतराय मदरसा मदीना तुल इल्म राहा में दीक्षांत समारोह अर्थात दस्तारबंदी समारोह को आयोजित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मदरसा के संचालक मौलाना शफाअत रजा नूरी ने की। शनिवार सुबह को आयोजित विशेष बैठक में धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम, अब्दुल हमीद आजाद मिल्ली फाउंडेशन के संस्थापक मो सुलैमान जहांगीर आजाद , डॉ शम्स तबरेज , मुस्तफा कमाल ,मोआलमगीर जरीवाला ,अब्दुल मजीद फारूक आजम, शमशाद आलम रिज़वी, मुख्तार अहमद, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया। मौलाना शफाअत रजा नूरी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष 02 नवंबर को दिन में पांचवा इस्लामी क्विज मुकाबला आयोजित किया जाएगा जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के मदरसा सरकारी विद्यालय एवं पब्लिक स्कूल के बच्चे भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि उसी रात्रि में देश के नामी धर्म गुरुओं की उपस्थिति में मदरसा मदीना तुल इल्म राहा के अध्यनरत आठ छात्रों को कुरान शरीफ जुबानी याद करने पर अर्थात हाफिज बनने के उपलक्ष में दस्तारबंदी के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा ।इसके अलावा 11 छात्राओं को भी क़ारी बनने पर दस्तारबंदी कर सुशोभित कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम का ऐतिहासिक व गरिमामय स्वरूप बनाए रखना ,शुभ आयोजन तथा प्रतिभागियों को आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पहलू पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया ।आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए स्वागत ,बैठने की व्यवस्था ,पालीकृत व्यवस्थापन रोशनी, ध्वनि ,पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देकर योजनाएं तैयार की गई ।समिति सदस्यों ने कहा कि आयोजक धार्मिक पदाधिकारी ,शिक्षाविदों तथा स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर अतिथियों के आगमन और कार्यक्रम के संचालन में किसी भी प्रकार के असुविधा न रहे इनका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल और गरिमामय रूप से संपन्न करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



