google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर शर्मा बस्ती में पानी की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिले जे एल के एम पदाधिकारी

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 23 सितंबर 2025: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड संख्या-23 स्थित शर्मा बस्ती में पेयजल संकट और एनओसी की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे एल के एम) का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त पारुल सिंह से मिला

इस दौरान केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो प्रेम महतो युवा मोर्चा (व्हाइट टीम) से लक्ष्मण महतो बाबू महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बस्ती के लोग लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या झेल रहे हैं इसको लेकर पहले भी आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ उन्होंने मांग की कि रेलवे से शीघ्र एनओसी प्राप्त कर निगम द्वारा आवश्यक कार्य कराए जाएं

जे एल के एम पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे

प्रतिलिपि उपायुक्त जे आई ए डी ए निदेशक और डी आर एम दक्षिण-पूर्व रेलवे को भी भेजी गई है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)