समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर: चिलचिलाती गर्मी में प्यासों को पानी पिलाने की छतरपुर में पहल फुटपाथ दुकानदार संघ ने की है। बस स्टैंड थाना के पास पनशाला का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन संघ के अध्यक्ष गौतम सागर ने किया। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा समाज के सेवा के लिए तत्परता से काम कर रहा है, फुटपाथ दुकानदार के लोग संजीदगी से अपना व्यवसाय कर रहे है। वहीं संघ के संरक्षक अरविंद गुप्ता चुनमून ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा लगभग 14 लाख की लागत से लगाया गया सभी वाटर एटीएम खराब पड़ा है। ऐसे वक्त में फुटपाथ दुकानदारों का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। पनशाला के खुलने से लोगों को सुविधा होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से गौतम कुमार, सरयू साव, मनोज, अशोक सुनील, गुड्डू, जीतू, संतोष प्रदीप, विनोद, विजय, कुंदन, प्रेम, गोकू अनिल साव सहित कई लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



