- समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ग्रामसभा में जनभागीदारी सोशल ऑडिट से होगी सुनिश्चित साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में भी आएगी पारदर्शिता।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने व्यक्त की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को समाज की अवधारणा के बारे में सेवा निवृत्त जिला विकास अधिकारी डा0 दयाराम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल ऑडिट से कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा वहीं सेवा निवृत्त आचार्य शिवप्रकाश द्वारा प्रतिभागियों को मनरेगा के उद्देश्य, हकदारियां और मनरेगा के कार्यान्वयन संरचना के बारे में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में मनरेगा के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों तथा संबंधित अभिलेखों के बारे में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई। राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने टीम प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार, सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर सोनिया यादव, शारदानंद पाण्डेय, ब्लॉक कोआर्डिनेटर प्रतिभा मौर्या टीम सदस्य ओमकार सिंह, चंद्रावती सिंह, विपिन बिहारी, संजय पाण्डेय, सावित्री देवी, इंदू देवी, हीरालाल, दीनदयाल पाण्डेय, अशोक शर्मा, राधिका देवी, कैलाश यादव, प्रमोद कुमार, रेखा देवी, अनिल कुमार, राम प्रसाद, स्नेहलता और नीलम देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड सकलडीहा से 35 तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा, चिरईगांव तथा चोलापुर से 43 चयनित सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



