google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुनपुन नदी नबीनगर छठ घाट पर हुआ महा आरती*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दान के बाद सायं 6.30 बजे से वाराणसी के गंगा घाट की तर्ज पर नबीनगर मे पुनपुन नदी छठ घाट पर बनारस से आए पंडितो के द्वारा महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। महा आरती के लिए नदी के बीचोबीच मंच तैयार किया गया था जहां काशी से आए विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ महा आरती किया गया। नबीनगर मे इस तरह का पहली बार आयोजन को देखने के लिए नदी तट पर हजारों की संख्या मे पुरुष महिलाएं और बच्चे भव्य महा आरती का पूरे भक्तिमय तरीके से आनद की सागर मे गोता लगाते रहे। महा आरती मे नगर पंचायत नबीनगर के अध्यक्ष प्रियंका सिंह, उनके पति एवम अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्याम नंदन प्रसाद मंच पर विराजमान थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)