google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुनर्वास आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका मिला ताला, एंबुलेंस में महिला का प्रसव; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल*

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बीजपुर/ सोनभद्र। पुनर्वास स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार शाम करीब चार बजे प्रसव के लिए पहुंची महिला को स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में ताला बंद था और मौके पर न डॉक्टर मौजूद थे, न एएनएम और न ही आशा कार्यकर्ता। इसके बाद ग्रामीणों और पत्रकार सिद्धार्थ गुप्ता की मदद से एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल से भेजा गया। बताया जा रहा है कि सेवकाडाड़ पहुंचते-पहुंचते एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया।



जानकारी के अनुसार, नेमना निवासी तबरेफ हुसैन की पत्नी फातिमा खातून को प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परिजनों ने एएनएम को फोन किया, लेकिन कथित तौर पर फोन नहीं उठाया गया। कर्मचारी को बुलाने पर उनके म्योरपुर स्थानांतरित होने की बात बताई गई।



गौरतलब है कि इससे पहले भी नेमना निवासी गायत्री के नवजात बच्चे की प्रसव के दौरान मौत का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने, केंद्र पर नियमित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और प्रसव सेवाएं सुचारु करने की मांग की है।



अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब तक मिल पाती हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)