google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वडिग ने मान सरकार को लिया आडे हाथों, लगाए अनेकों आरोप

सुखपाल सिंह के बेटे ने पंजाब एक्शन पर कोर्ट कार्रवाई की दी धमकी

विनोद कश्यप, प्रभारी , दैनिक समाज जागरण पंजाबी हरियाणा व चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, सितम्बर: पंजाब के कांग्रेस नेता और भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा के बेटे ने अपने पिता की चण्डीगढ़ में उनके निवास से आज बृहस्पति वार को गिरफ्तारी पर कहा कि अगर हम दोषी हैं तो पंजाब सरकार कोर्ट के माध्यम से हमें नोटिस जारी करवाती। तब हम कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखते। पंजाब के लोग भली भाँति जानते हैं कि सुखपाल सिंह खैरा ने हमेशा पंजाब के पक्ष की बातों की वकालत की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने रिमांड की कोशिश की या उनकी ओर से कोर्ट में उनके रिमांड की बात आते ही हम बेल लगाएंगे।
इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिग ने कहा कि मान सरकार की ओर से ऐसा कदम उठाना एकदम निंदनीय बात है। जो कुछ हुआ सोची समझी साजिश के साथ हुआ है। इस मामले में पंजाब पुलिस को चण्डीगढ़ पुलिस ने अवश्य सहयोग दिया होगा, जो यह साबित करता है कि पंजाब पुलिस के साथ चण्डीगढ़ पुलिस भी मिली हुई है।

राजा वडिग ने कहा कि मान सरकार की ओर से अब तक पंजाब कांग्रेस के नेताओं पर जितने भी मामले दर्ज करवाए गए हमने हरेक का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को उन्होंने हमेशा समझदार व्यक्ति माना, लेकिन इस सरकार के आने पर उन्हें क्या हो गया है जो बिना सोचे समझे निर्देश दिए जाते हैं। आज पंजाब में स्थिति ऐसी है कि मान सरकार के ही विधायक ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निंदा करते हुए उनके ऊपर 25 लाख रुपये का आरोप लगा रहे हैं। राजा वडिग ने यह भी कहा कि हैरान करने वाली बात है कि वकील को ही पकड़ लिया गया। ऐसा माहौल बन जाने से पंजाब में जंगल राज दिखाई दे रहा है। पंजाब पुलिस इन दिनों अपनी अधिकार सीमाओं को लांघकर बेसिरपैर की कार्यवाही कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)