मान सरकार बदलाखोरी पर उतारू- सुखपाल खैरा
2015 में दर्ज झूठे बेबुनियाद केस पर सुप्रीम कोर्ट से मिला हुई है राहत – सुखपाल सिंह खैरा
विनोद कश्यप
प्रभारी, दैनिक समाज जागरण पंजाब हरियाणा व चण्डीगढ़
चण्डीगढ़, सितम्बर: पंजाब के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ से सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की गई है। पंजाब पुलिस यहाँ उनके आवास पर सुबह-सुबह पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैरा और पुलिस में बहसबाजी भी हुई।
बताया जा रहा है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2015 में दर्ज एक मामले को लेकर खैरा को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। हालांकि, सुखपाल खैहरा का कहना है कि उनपर दर्ज यह मामला एकदम झूठा है। जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है।
भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप
गिरफ्तारी को लेकर सुखपाल खैरा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप लगाया है। सुखपाल खैरा ने कहा- पंजाब में जंगल राज चल रहा है, बदलाखोरी का राज है। क्योंकि मैं सीएम भगवंत मान का विरोध करता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के साथ संपर्क कर सकते हैं।
चिंता नहीं करनी
खैरा ने सभी से उन्हें लेकर चिंता न करने की अपील भी की। खैरा ने कहा- सभी से अपील है कि चिंता नहीं करनी। पहले भी इस प्रकार के 50 मामलों से लड़ चुका हूंँ। यह भी लडूंगा और आराम से लडूंगा, मेरे में दम है। पर ये इनकी करतूत देख लो, 2015 के पुराने झूठे केस में चंडीगढ़ से मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट से मामले में सम्मन क्रैश किए हुए हैं और मामले में राहत मिली हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



