google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु निकाला जागरूकता रथ |


समाज जागरण सत्य प्रकाश नारायण जिला संवादाता / धनंजय कुमार विधि संवादाता औरंगाबाद ( बिहार ) : 9 फरवरी 2023

आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों के सहभागिता के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने आज व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिसर से जागरूकता रथ निकाला। जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री उपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला जज ने मौके पर कहा कि उक्त रथ के द्वारा जिले के प्रत्येक गाँव में जाकर आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिष्चित हो इसके लिए लिए लोगों को जागरूक करेगा तथा अपने सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु प्रेरिंत करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)