दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर
ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सिरूम पुनर्वास स्थल में शुक्रवार को भाजपा द्वारा सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ईचागढ़ विधानसभा की भाजपा नेत्री सारथी महतो उपस्थित रही ।
उन्होंने कहा की हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार, 21 जून को योग दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। दरअसल योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है, जो योग से ही संभव हो सकता है। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरुक करने के लिए ‘विश्व योग दिवस’ मनाने की शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई। इस खास मौके पर मंडल अध्यक्ष भरत महतो जी,बलराम महतो जी,मदन सिंह जी,सुमन मुखर्जी जी,अजय सिंह जी, अभिराम महतो जी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



