google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर 82 पाकेट 7 में आर डब्ल्यू ए चुनाव में राघवेन्द्र दूबे पैनल ने बाजी मारी

राघवेन्द्र दुबे अध्यक्ष, श्रीमती बंटी कुमारी महासचिव, रवि राघव उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार एवं सचिव पद पर पप्पू सिंह जीते

नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में हुए आरडब्ल्यूए चुनाव में राघवेंद्र दुबे पैनल ने बाजी मारी। राघवेंद्र दुबे पैनल ने नंद किशोर सोलंकी पैनल को सभी पदों पर हराया। अध्यक्ष आपद पर राघवेंद्र दुबे, महासचिव पद पर श्रीमती बंटी कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर रवि राघव, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील पाल, उपसचिव पद पर पप्पू सिंह विजई हुए वहीं पर सदस्य पद पर रमेश चंद, दीपक तिवारी, विकास कुमार, विकास कुमार , उत्तम कुमार चंद , धीरज कन्याल विजई हुए। राघवेंद्र दुबे पैनल की एकतरफा जीत पर पॉकेट वासियों ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने उनकी पूरी टीम को जिताने के लिए पॉकेट वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने कहा कि वह पॉकेट के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर संजय शुक्ला, देवमणि शुक्ला, प्रमोद तिवारी, राजेश पाठक, विष्णु शर्मा, रेखा प्रधान, देवेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)