समाज जागरण ब्यूरो
बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा में प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई है। 67 लोगो ने प्रत्याशी के लिए आवेदन जमा किए है, जो मस्तूरी विधानसभा के लिए विधायक पद के दावेदारी के लिए इच्छुक है। क्षेत्र के लोगो के बजाए अब बाहरी नेता भी मस्तूरी विधानसभा पर नजर बनाये हुए है। जब कि अधिकांश नेताओ को क्षेत्र की जनता जानती तक नही है। हालांकि ऐसे लोगों को टिकट नही मिलता है। कांग्रेस पार्टी में ऐसा पहली बार नही हुआ है जब प्रत्याशियों की बाढ़ आया हो यहाँ हर पंचवर्षी चुनाव आते ही प्रत्याशियों की बाढ़ आ जाती है। प्रत्याशियों के नाम आते ही ये प्रवाशी नेता गायब हो जाते है।
आखिर मस्तूरी क्षेत्र की जनता किस पर जता रही भरोसा
सत्ता की कांग्रेस पार्टी के नेता राजेश्वर भार्गव पर मस्तूरी क्षेत्र की जनता ने अपना पूरा भरोशा जता रहे है। क्योंकि राजेश्वर भार्गव वर्तमान में मस्तूरी क्षेत्र से जिला पंचायत सभापति है। ऐसे में राजेश्वर भार्गव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वपूर्ण योजनो को जनता तक पहुचाने में कोई कसर नही छोड़ा है। पद में रह कर जनता की सेवा भी कर रहे है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि राजेश्वर भार्गव मस्तूरी क्षेत्र से आते है और मस्तूरी में विधानसभा चुनाव को जितने के लिए मस्तूरी विधानसभा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्षेत्र की जनता भी राजेश्वर भार्गव पर भरोशा जता रही है। कांग्रेस नेता की सामाजिक लोगो के साथ-साथ सर्व समाज मे गजब की पकड़ है। सभी चाहते है कि राजेश्वर भार्गव सही प्रत्याशी है। राजेश्वर भार्गव सभी वर्गों को लेकर चलने में कोई कसर नहीं छोडते है। और उम्मीद जताया है कि जिला पंचायत के सभापति के पद पर रह कर राजेश्वर भार्गव ने क्षेत्र का विकास किया, इसी तरह जनता चाहती है, कि इसी तरह मस्तूरी क्षेत्र भर में विकास हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



