google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेल्फ डिफेन्स (कराटे) का प्रशिक्षण एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको का सम्मान व बच्चों व बच्चियों को आत्म रक्षा के बारे मे दिया विशेष प्रशिक्षण

समाज जागरण ब्यूरो

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवं कल्चुरी हायर सेकेण्डरी स्कुल के संयुक्त तत्वाधान मे ग्लोबल प्रोजेक्ट मानवीयता के तहत सेल्फ डिफेन्स (कराटे) का प्रशिक्षण एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत दिनांक 06 सितंबर से 15 सितंबर तक बच्चों व बच्चियों को आत्म रक्षा के बारे मे विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मे स्कुल के बच्चों के साथ साथ और अन्य बच्चे भी शामिल है। कल्चुरी हायर सेकेण्डरी स्कुल स्वस्तिक हॉस्पिटल के पास पॉवर हॉउस चौक तोरवा बिलासपुर में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. पी. के. शर्मा के साथ लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के चार्टर अध्यक्ष लायन डॉ. राहुल जयसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लायन सुबोध नेमा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन उत्तम उपाध्याय इस कार्यक्रम के निर्देशिका लायन सुषमा तम्बोली की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)