रोहतास जिले के तिलौथू गांव में स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साईं मंदिर के ट्रस्ट के निर्माण से संबंधित, एक बैठक दिनांक 15 नवंबर 2024 को सम्पन्न हुई। इस बैठक में लालबिहारी गुप्ता को श्री इच्छापूर्ति साईं मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट का सचिव नियुक्त किया गया।
इस ट्रस्ट के स्थायी अध्यक्ष का पदभार राजीव मोहन मिश्रा को प्रदान किया गया,जबकि सुनील गोस्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष, महेन्द्र ओझा को उपाध्यक्ष,संतोष शुक्ला को सहसचिव,विनोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और पिन्टु यादव को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ समाजसेवक ओमप्रकाश जी को इस संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया है।
इस बैठक में मौजूद अन्य लोगों को इस ट्रस्ट के सदस्य के रूप मे मनोनित किया गया। इस बैठक में मौजूद अन्य विशेष लोगों में सतेन्द्र दूबे,सतीश मिश्रा, रवि,रंजीत,जितेन्द्र कुमार,बिभूती मोहन मिश्रा,कृष्ण मोहन मिश्रा,अमरनाथ तिवारी,भरत चौधरी,रजनीश,ओम मिश्रा,अनिल कुमार और मोहन साव का नाम शामिल रहा।
इस बैठक में 19 नवंबर को होनेवाले बाबा के सातवें स्थापना दिवस समारोह को बेहद धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाबा के मंदिर ट्रस्ट द्वारा कैसे बड़े पैमाने पर तिलौथू में सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाएगा,इसपर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



