स्टेट टॉपर बनीं औरंगाबाद की रामायणी राय, प्रज्ञा बनीं थर्ड टॉपर, सेकंड टॉपर बनीं नवादा की सानिया ।

नवादा(आर्यन मोहन)औरंगाबाद के पटेल हाई स्कूल दाउदनगर की रामायणी राय मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनीं हैं। कुल 487 अंक हासिल कर रामायणी स्टेट टॉपर बनीं है। वही प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रजौली, नवादा की छात्रा सानिया कुमारी सेकंट टॉपर बनीं हैं। 486 अंक हासिल कर सानिया सेकंड स्टेट टॉपर बनीं हैं। न्यू अपग्रेड हाई स्कूल सिधाप परसानी लदनिया, मधुबनी के छात्र विवेक कुमार ठाकुर भी सेकंट टॉपर बने हैं। तो वही औरंगाबाद की ही प्रज्ञा कुमारी थर्ड स्टेट टॉपर बनीं है। औरंगाबाद उत्क्रमित एम एस बाजार वर्मा गोह की छात्रा प्रज्ञा ने 485 अंक लाकर थर्ड स्टेट टॉपर बनीं है।इंटरमीडिएट में लगातार 2 वर्षों से जहां औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल के छात्र-छात्राएं बिहार टॉप रहे हैं तो वही इस साल बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में भी दाउदनगर अनुमंडल के दो छात्राओं ने टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई है। गुरुवार को घोषित हुए रिजल्ट में दाउदनगर अनुमंडल के पटेल हाई स्कूल की छात्रा रामायणी राय ने 487 अंक लाकर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं गोह की ही छात्रा प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अनुग्रह इंटर स्कूल औरंगाबाद के छात्र शम्भू कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। तो वही प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह की तृप्ति राज ने 479 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड के निकले रिजल्ट में टॉप 10 में तीन छात्राओं एवं 1 छात्रों ने अपना स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। जिसे लेकर जिले के शिक्षाविदों और छात्रों के परिजनों में खुशी का माहौल है।