google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
जिले के विकास खंड चोलापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति पूनम मौर्य,विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकास खंड की सभी न्याय पंचायतों में कक्षा छह से आठ तक के मान्यता प्राप्त स्कूलों और परिषदीय विद्यालयों सहित राजकीय बालिका इंटर कालेज चोलापुर छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।विकास खंड के विभिन्न न्याय पंचायतों में बच्चों ने विकसित भारत की संकल्पना को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने समूह बनाकर भारत में संचालित विकास योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को अपनी रंगोलियों में उकेरा। रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए बच्चों ने विकसित भारत के लक्ष्य और राष्ट्र के प्रति अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से सामने रखा।
प्रतियोगिता में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। विद्यालयों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं।


मुख्य अतिथि पूनम मौर्य,त्रिभुवन सिंह और खंड विकास अधिकारी चोलापुर राजेश कुमार सिंह ने रंगोलियों का मूल्यांकन थीम, सामग्री, संदेश, साफ-सफाई व फिनिशिंग और सुंदरता सहित पांच प्रमुख बिंदुओं के आधार पर किया। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी समूह अब विकास खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के दूसरे चरण में हिस्सा लेंगे।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ती है। बच्चों ने विकसित भारत की परिकल्पना को रंगोली के माध्यम से जिस तरह प्रस्तुत किया है, उससे उनकी प्रतिभा और सोच सामने आती है।


कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष विपिन चंद्र राय,विधायक प्रतिनिधि सुमंत, शिवा सिंह, एडीओ पंचायत अशोक राजभर,सुनील कुमार पांडेय,अमित वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)