google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सोन नदी घाट पर दाह संस्कार के दौरान पहुंची पुलिस

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिला के पालीगंज प्रखंड के महाबलीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार की रात हुई घटना के बाद मंगलवार को परिजन शव का दाह-संस्कार करने सोन नदी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


मृतक की पहचान उदयपुर गांव निवासी राम इकबाल चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र उमेश चौधरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, उमेश की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद व कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उमेश ने घर के एक कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने महाबलीपुर ओपी प्रभारी दीपक कुमार और पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को सूचना दी। इसी बीच परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सोन नदी घाट ले गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दाह-संस्कार की प्रक्रिया से पहले ही घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक की पत्नी शराब के कारोबार में संलिप्त थी, जिसका उमेश विरोध करता था। हालांकि, इस आरोप को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया कि मृतक उमेश चौधरी अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस पारिवारिक कलह समेत सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)