अजमल हसन दैनिक समाज जागरण अफजलगढ़। क्षेत्र के नगर सहित गांवो में दशहरा पर्व परंपरागत ढंग से उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 30 फीट ऊंचे पुतले को जैसे ही दहन किया गया,रामलीला मैदान जय-जय श्रीराम की जयघोष से गूंज उठा। जानकारी अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व दशहरा परंपरागत ढंग से मनाया गया।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपने अंदर की बुराई को त्याग कर आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया। दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर गांवों में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम शाम सात बजे किया गया।नगर के रामलीला मैदान में कलाकारों ने मिलकर भगवान श्रीरामचन्द्र दरबार की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलीला का मंचन किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली लीला मंचन में कलाकारों ने रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया।
मेला के साथ आकर्षक आतिशबाजी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। दशहरा मैदान में उत्सव मनाने लगभग सैकड़ों लोग पहुंचे थे। रावण दहन के बाद एक- एक कर विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी निगरानी की गई। दशहरा पर्व के लिए पुलिस लाइन समेत आसपास थानों के जवान भी ड्यूटी पर तैनात थे।जगह-जगह हुआ रावण दहन दशहरा मैदान में विजयादशमी के नगर उत्सव के अलावा शहर में जगह-जगह विभिन्न समितियों की ओर से भी रावण दहन का कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर नगर के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास जैन, पूर्व कमेटी अध्यक्ष नितिन कौशिक, अतुल कुमार जैन, भीम सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अतुल अग्रवाल पेट्रोल पंप वाले , पूर्व चेयरपर्सन सलीम अंसारी, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, एसआई गोपाल सिंह,व भारी संख्या में नगर वासी रावण दहन के समय मौजूद थे
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








