दैनिक समाज जागरण
संभल।मां कैला देवी धाम पर चल रहे सत चंडी महायज्ञ की पूर्ण आहुति में आज क्षेत्र के दिग्गजों ने भाग लिया और क्षेत्र के सुख, शांति, समृद्धि,स्वास्थ्य एवं आयुष्मान की मां कैला देवी से सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब , ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉक्टर सुगंधा सिंह और ब्लॉक प्रमुख पवासा प्रेमकुमारी ने सह परिवार आहुति दी। इस अवसर पर महंत श्री ऋषि राज गिरी महाराज जी , जिला अध्यक्ष भाजपा चौधरी हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल , अजीत उर्फ राजू यादव पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी श्री परमेश्वर लाल सैनी, कपिल सिंघल, हिरदेश यादव, गणेश शर्मा मंडल अध्यक्ष, पुष्पलतापाल भाजपा नेत्री, पारुल शर्मा, सत्य प्रकाश यादव , चंद्रसेन उर्फ छोटू भैया विजय यादव जिला संयोजक ,लक्षित सिंघल जिला संयोजक और सभी यजमानों ने मिलकर पूर्ण आहुति दी और देश प्रदेश और क्षेत्र के विकास की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षा संस्कार और पराक्रम की त्रिवेणी मानव को महामानव बना देती है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की और स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए श्री शतचंडी महायज्ञ के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की और केला देवी के महंत एवं अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के सदस्यों से प्रतिवर्ष आयोजन करने की परंपरा बनाने का आह्वान किया। कैला देवी पीठ के महंत श्री ऋषि राज गिरी ने अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना सहित सभी सामाजिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी/ सदस्यों इंटर कॉलेज से आए छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा जा सामान्य द्वारा दिए गए तन मन धन के सहयोग की सराहना की और मां कैला देवी धाम पर निरंतर आते रहने सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक सहयोग और समस्या का निराकरण करने को कैला देवी का धाम सर्वथा उपयुक्त बताया।
उन्होंने कहा कि कैला देवी का धाम ऐसी सिद्ध पीठ है कि यहां जो प्रार्थना कामना के साथ पूजा अर्चना की जाती है उस व्यक्ति की सभी प्रार्थनाएं मां कैला देवी पूर्ण करती हैं और व्यक्ति की आयु विद्या यश और बल में निरंतर वृद्धि होती है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने जनपद क्षेत्र में प्रथम बार 10 दिवसीय शतचंडी यज्ञ की प्रशंसा की और इसका पूरा श्रेय अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना को दिया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने क्षेत्र की खुशहाली उन्नति एवं आयुष्मान के उद्देश्य से होने वाले सतचण्डी महायज्ञ में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए सभी क्षेत्रवासियों से अपना संपर्क निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। सभी मुख्य अतिथि यजमानों ने सामूहिक रूप से पूर्ण आहुति देकर महायज्ञ के सफल आयोजन की प्रशंसा की एवं स्वामी जी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ही सामूहिक रूप से यह तय किया गया कि कैला देवी पीठाधीश्वर महंत श्री ऋषि राज गिरी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रों में श्री सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जो कैला देवी धाम की पहचान बनेगा।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








