google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रावण दहन करने वाला जादूगोड़ा क्षेत्र का इकलौता गांव इचरा*


सौरभ कुमार, दैनिक समाज जागरण

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 17 सितंबर 2025:–श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति इचरा,  जी.वी.एस. जादूगोड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। पंडाल का निर्माण पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से किया जा रहा है, जिसमें बांस, कपड़ा और फोम का उपयोग हो रहा है। इस भव्य पंडाल को बनाने में मजदूर दिन रात काम कर रहे हैं। समिति के सदस्य गोपाल भगत बताते हैं कि वर्ष 1996 से यहां लगातार धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रावण दहन होगा। बता दे कि इस पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र में इकलौता यही गांव है जहां पर रावण दहन होता है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस रावण दहन को देखने के लिए आते हैं। 3 अक्टूबर 2025 को संध्या 7:00 रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। रावण दहन के लिए यह इंचरा गांव पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। हिंदू परंपराओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का अंत कर माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था, तभी से इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।

दशहरा शुभ योग – हिंदू पंचांग के मुताबिक, दशहरा पर इस बार रवि योग, सुकर्मा योग, धृति योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसके कारण यह दिन बहुत ही खास रहेगा। रावण दहन हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है यानी सूर्यास्त के बाद यह समय शुरू होता है, इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 06:05 पर शुरू होगा, इसके बाद ही रावण दहन भी होगा। वहीं पूजा कमेटी ने पूजा प्रांगण में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों डांस एवं रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी भी जोरो से कर रही है। इस वर्ष पूजा कमेटी इस प्रकार है। अध्यक्ष- सोमेश मंडल, तुलसी भगत, सचिव- रूपक कुमार मंडल, सुभाष चौ. सिंह, संयुक्त सचिव- शेखर मंडल, विशाल पात्रो, सागर डे, कैशियर- मनोज मंडल, शिवदत्त मंडल।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)