गांव घर के हर नारी को आत्म निर्भर बनाना है : सुरेश
भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता-समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : डुमरी विधानसभा स्थित नावाडीह प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का आयोजन बुधवार को शुरू हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित समारोह में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण का प्रसारण भी किया गया। ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। वही सांसद प्रतिनिधि कुमार महतो ने कहा की गांव घर के हर नारी को आत्मनिर्भर बनाना है। उसे सम्मान कर उस हर मुसीबत मैं सहयोग करना है।



घर के नारी जब स्वस्थ रहेंगे तभी आपका परिवार खुशहाल रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण के माध्यम से परिवार और समाज को मजबूत बनाना है। साथ ही अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अच्छे से सेवा भाव से काम करने का निर्देश दिए। अस्पताल प्रभारी डॉo राकेश भारती ने बताया की सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र,प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वास्थ्य गतिविधियां जैसे एनसीडी एवं टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल जांच, किशोर स्वास्थ्य, एनीमिया जांच, एएनसी जांच, टीकाकरण, वेलनेस कार्यक्रम, पोषण संवर्धन तथा नमक व चीनी के सीमित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर नेक कार्य कर रहे सहिया दीदियो और नर्सों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके होसले को बुलन्द किया गया। मौके पर डॉ संतोष ,छत्रधारी महतो ,मलेरिया प्रभारी भानु प्रसाद ,भगीरथ महतो ,डॉ रिंकू कुमारी ,भगीरथ ठाकुर सहित अस्पताल के चिकित्सक,कर्मचारि एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



