चुनरी की एक झलक पाने सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालु
सीएल गौर, संभागीय ब्यूरो, समाज जागरण
रायसेन। हर वर्ष की तरह इस बार भी शारदेय नवरात्र की पंचमी तिथि गुरुवार को शहर में विशाल चुनरी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया। नगर के सांची मार्ग स्थित माता मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात चुनरी पद यात्रा प्रारंभ की गई, जिसका शहर में अनेक स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, चुनरी पद यात्रा में शहर सहित आसपास के सैकड़ों गांव के लोग शामिल हुए, सबसे ज्यादा संख्या महिला श्रद्धालुओं की देखने में आई। चुनरी पद यात्रा में डीजे, ढोल, ढमाके तासे मयूर नाच, ऊट पार्टी, घोड़े डांस करते हुए, साथ में काली जी की झांकी, चुनरी पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। देखने के लिए सड़क के आसपास हजारों की तादात में श्रद्धालु जमा थे, जगह जगह श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी चलाकर चुनरी का स्वागत कर दर्शन लाभ लिए। प्रतिवर्ष चुनरी पद यात्रा का आयोजन समाज सेवी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन द्वारा किया जाता है, जिसमे स्वास्थ मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी डॉ प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा भी शामिल हुए उन्होंने चुनरी पद यात्रा का स्वागत किया, दौरान उन्होंने चुनरी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। चुनरी यात्रा का स्वागत श्री हिंदू उत्सव समिति सहित अनेक धार्मिक संगठन एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पुष्प वर्षा के साथ किया। इसके अलावा सागर मार्ग पर भी कई जगह स्वागत किया गया, डॉक्टर चौधरी के श्रीराम परिसर के सामने भी उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती नीरा चौधरी एवं उनके समर्थकों द्वारा चुनरी पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पाटन देव से चुनरी पद यात्रा सागर मार्ग होते हुए ग्राम खंडेरा छोले वाली मैया के दरबार में देर शाम पहुंची, यहां चुनरी पदयात्रा के आयोजक जमना सेन एवं उनकी धर्मपत्नी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर माता रानी को ग्यारह हजार मीटर की चुनरी भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, चुनरी पदयात्रा का रायसेन से लेकर ग्राम खंडेरा तक जगह-जगह ग्रामीण श्रद्धालुओ द्वारा रोड किनारे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, चुनरी पद यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म का लाभ उठाया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



