नोएडा. टैक्स की हेरा-फेरी के मामले में शिकायत के बाद नोएडा के यर्थाथ ग्रुप पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने रेड मारी. उनको लगातार टैक्स में हेर-फेर और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी. इनकम टैक्स की टीम ने 19 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे यर्थाथ ग्रुप के नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारना शुरू किया. इसमें आईटी की नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है. बता दें, नोएडा का ये दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल का ग्रुप है. इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है. इस ग्रुप के अस्पताल नोएडा में सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भी हैं.
इसके अलावा इनके रीजनल ऑफिस और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां भी छापा पड़ा है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के अधिकारी दस्तावेजों और उनको मिले इनपुट के आधार पर यथार्थ ग्रुप के पदाधिकारियों से सवाल जवाब कर रहे हैं. इस छापे के बीच अस्पताल की इनडोर और आउटडोर ओ

पीडी में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है. बता दें दिल्ली यूनिट की कई टीम इस छापे को अंजाम दे रही हैं. यह रेड दो से तीन दिन तक भी चल सकती है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



