सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण
रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में आगामी त्यौहार संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि एवं होली पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर आज क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



