नॉएडा समाज जागरण ब्यूरो
नॉएडा मे पटरी दुकानदारों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न और उनके समस्या को लेकर उत्तरप्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन 7 सितम्बर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे.
ज्ञापन से पहले जारी विज्ञापन सूचनापत्र मे एसोसिएशन ने वेंडिंग जोन खाली होने के बाद भी बड़ी संख्या मे जोन के पास मे अवैध ठेली पटरी लगाए जाने को लेकर चिंता जाहिर किया है. उनका कहना है की जब वेंडिंग जोन के बाहर ही अवैध ठेली लगेंगे तो जोन मे कौन आएगा. अगर कस्टमर ही नही आएगा तो किराया कहाँ से जमा होगा.
वेंडिंग जोन खाली पड़े है लेकिन सडको पर ठेली पटरी लग रहे है जिससे शहर की सुंदरता तो ख़राब होते ही है साथ मे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है.
इसके अलावा एसोसिएशन ने नॉएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाये जय रहे क्वेस्क मे वेंडर की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है.
एसोसिएशन ने जिलाधिकारी जिला गौतमबुद्ध नगर से आग्रह किया है की उनका ज्ञापन स्वीकार करें. अगर किसी कारण वश नही कर सकते है तो एक सप्ताह पहले सूचित करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही नॉएडा प्राधिकरण के सीईओ से भी उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है.



