
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – ‘स्मार्ट किलर कभी मरते नहीं हैं वे हमेशा जिन्दा रहते हैं’’ बदले की भावना से भरे एक्शन ड्रामा फिल्म का डिजिटल पोस्टर लौंच किया गया है। बता दें कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित फिल्मी झलक स्टूडियो में फिल्म के कलाकार व अन्य मेहमानों के साथ फिल्म Smart Killer का पोस्टर रिलीज हुआ इस अवसर पर फिल्म के कलाकारों में पूजा डडवाल, रमेश गोयल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल आदि सभी ले पोस्टर का अनावरण किया। आइये अब आपको देखने को मिलेगी बदले की एक दिलचस्प कहानी के लिए तैयार हो जाईये क्योंकि ‘स्मार्ट किलर‘ अपने पारिवारिक रिश्तों के मौत का बदला लेने के मिशन पर निकल पड़े हैं फिल्म के मुख्य कलाकार व उसकी टीम। फिल्म एक मनोरंजन के साथ-साथ एक दिल को छू लेने की कहानी आप लोगों के सामने जल्दी ही आयेगी। फिल्म स्मार्ट किलर में कलाकारों में दुर्गेश नौटियाल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल, पूजा डडवाल, पिंकी चिनॉय, विभा, सपना तिवारी, रमेश गोयल, राजखान, ललितराज शर्मा, शिवपूजन, शैलेश पुंजानी, साक्षी, पवन डी मिश्रा, कामेश्वर ठाकुर, आर.एस ठाकुर, संजय रंगारे, निर्देशक योगी खोकर, कैमेरा राकेश तिवारी, एग्जीक्यूटिव सुनीला सिंह, संगीत एफ.जे. स्टूडियो, गीत Satish Saxena, पूजा, आर्ट दीपक अंबावाडेकर, एक्शन शहबाज अली, कास्टिंग पुरूषोत्तम गोस्वामी, स्टील संदीप बोयट, मेकअप आशिष, आकाश, हेयर अनिशा कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर आदि है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



