google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकता मिला युवक का अवशेष, मचा हडकंप।

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला पतगडी क्षेत्र के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकते हुए मिला शव बीते करीब 30 दिनों से गुमशुदा हुए किशोर का सड़े गले हाल में सिर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई ।


मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगडी के जंगल में तेंदू के पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकते हुए किशोर सिर जो धड़ से अलग संदिग्ध परिस्थितियों मिला शेष हिस्से को जंगल के जानवरों द्वारा खा लिया गया है


जिसके उपरांत गांव वालों ने इस घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी गई। जहां सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र अपने टीम के साथ व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच करते हुए मृतक शव का सिर और अवशेष कपड़े को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।


वहीं किशोर की सिर और कुछ कपड़ों आदि से शव की शिनाख्त मंगल प्रसाद उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र राम बिलास निवासी जवारीडांड कोटा को उसके बड़े भाई रवि द्वारा किया गया।
वहीं मृतक का बड़ा भाई रवि ने बताया कि बीते 19 जनवरी 2026 को घर से नाराज़ हो कहीं चला गया था जिसको लेकर परिजनों ने बहुत खोजबीन किया गया लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थक हार कर परिजनों ने चोपन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।


इस संबंध चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में फांसी से लटका हुआ शव का सड़े गले हाल में सिर मिला है शव के पूरा शरीर को जंगल के जानवर द्वारा खा लिया गया है केवल सिर, कपड़ा और कुछ दुरी पर हड्डी पाया गया और शव को देखने से आशंका व्यक्त कि जा रही है कि यह शव लगभग बीस से पच्चीस दिन का होगा जिसके कारण जंगल के जानवरों ने शव शरीर में खा लिए होंगे, जिसके उपरांत शव का सिर, कपड़ा और हड्डी मिला है जिसे उसके बड़े भाई ने पहचान कर लिया है।वहीं मिले शव के सिर व हड्डी अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)