google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मलिन बस्ती में तीन घरों में चोरियों से मचा हड़कंप

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मलिन बस्ती में बीती रात चोरों ने तीन घरों में किसी का दीवाल तो किसी का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोर एक अन्य घर का ताला तोड़ने में असफल रहे । चोरी की घटना से मलिन बस्ती में हड़कंप मच गया।डाला मलिन बस्ती निवासी पीड़िता सबिता ने बताया कि बीती रात करीब 2:00 बजे तीन चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने मेरा घर का दीवाल तोड़कर घर में रखें 20000 रुपया चुरा लिए इस दौरान मेरे बेटे मनीष की नींद टूट गई चोरों वहां से भाग खड़े हुए मनीष ने चोरी करने आए तीन चोर को पहचान लिया जो मलिन बस्ती के निवासी हैं एक को अज्ञात को नहीं पहचान सका, मनीष ने बताया कि चकमा देने के लिए चोरी करने आए चोरों ने कंपनी में कार्य करने के दौरान पहने जाने वाला हॉफ हेलमेट पहन रखा था । पीड़ित राजू गरी की पत्नी ने बताया कि चोरों ने घर पर लगे ताला तोड़ कर कूलर स्टैंड, लोहे की सीढ़ी चोरों ने चुरा लिया।


वही चोरों ने संजय शाह का मिट्टी का दिवाल तोड़कर गैस पासबुक में रखें 1000 रुपया और कीपैड मोबाइल चुरा लिया मोबाइल को सविता के घर पर फेंक कर चले गए थे जो पुलिस को बरामद हो गया है।
चोरों में राजेश शाह के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया पर असफल रहे घर के बाहर रखे तगाड़ी व फावड़ा लेकर चलते बने। पीड़िता सविता ने बताया कि स्थानीय पुलिस को रात में ही घटना की जानकारी दे दिया गया था और सुबह में पीआरवी डायल 112 को भी जानकारी दिया गया।

पीड़िता के बेटे मनीष के द्वारा पहचान किए गए मलिन बस्ती निवासी तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पर क्या-क्या चोरी हुई है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल पूरी हो जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)