google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंदवारा में मिले लापता रिटायर्ड फारेस्टर, परिजनों को मिली राहत ।

दैनिक समाज जागरण
निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)29 दिसंबर 2023 :- जिले के जतराहीबाग न्यू कॉलोनी से लापता रिटायर्ड फॉरेस्टर युगेश्वर प्रसाद परिजनों को मिल गए हैं। परिजनों ने उन्हें कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र से ढूंढ निकाला है। इसके बाद उनकी बेटी अपने साथ अपने घर कोडरमा ले गई है। बताते चले की युगेश्वर प्रसाद घर से टहलने कल सुबह करीब 10 बजे बाहर निकले थे। इसके बाद शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे सेवानिवृत्त वनपाल भटक कर किसी अनजान गाड़ी पर बैठकर चंदवारा पहुंच गए। सोशल मीडिया के माध्यम से जब उनके रिश्तेदारों को उनके गुमसुदगी की खबर मिली थी तब तिलैया व आसपास के ईलाकों में उनके रिश्तेदार संदेह के आधार पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके कुछ रिश्तेदारों को वे चंदवारा रोड में इधर-उधर भटकते मिले। जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही युगेश्वर प्रसाद की बड़ी बेटी मौके पर पहुंची और उन्हें अपने साथ उन्हें अपने घर कोडरमा ले गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)