google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में हथियार दिखाकर रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी से लूटा सोने की चेन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी से अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी सूर्य कुमार गुप्ता रोज़ाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। बताया जाता है कि वे अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए मछुआटोली की ओर पैदल जा रहे थे। तभी महावीर अपार्टमेंट के पास अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पीछे से आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। यह कार्रवाई इतनी तेज़ी से की गई कि गुप्ता प्रतिक्रिया भी न दे सके। जब उन्होंने उन युवकों को रोकने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली और उन पर तान दी। भय के माहौल में उन्होंने विरोध करना बंद कर दिया। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने भी हथियार देखकर कुछ करने से परहेज़ किया। लोग डर के कारण पीड़ित की मदद करने आगे नहीं बढ़ पाए। अपराधी मात्र कुछ सेकंड में सोने की करीब डेढ़ भर की चेन, जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है, लेकर फरार हो गए। लूट की घटना के बाद सूर्य कुमार गुप्ता घबराए हुए कदमकुआं थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गुप्ता का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। कदमकुआं थाने की पुलिस के अनुसार, इलाके में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनमें अपराधियों की गतिविधि स्पष्ट दिखाई देने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान जल्द हो जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए दावा किया है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कदमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है। इसके अलावा आसपास के थानों को भी सतर्क किया गया है ताकि यदि अपराधी दूसरे क्षेत्रों में छिपे हों तो उन्हें पकड़ने में आसानी हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)