ऋषभ पंत मैदान पर वापसी कब करेंगे. वे आईपीएल खेलेंगे या नहीं… ऐसे सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस इस बात से खुश हो सकते हैं कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी आईपीएल (IPL 2024) में वापसी करने जा रहा है. सिर्फ वापसी ही नहीं, वे अपनी टीम की कप्तानी भी करेंगे. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी.
26 साल के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं. क्रिकइंफो ने दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर पार्थ जिंदल के हवाले से यह जानकारी दी है. जिंदल ने इस वेबसाइट से कहा कि टीम डायरेक्टर सौरभ गांगुली और हेड कोच रिकी पोंटिंग को यकीन है पंत आईपीएल से वापसी करेंगे. हालांकि, इसके लिए बीसीसीआई की फिटनेस क्लियरेंस चाहिए होगी.
पार्थ जिंदल ने कहा कि ऋषभ बैटिंग कर रहे हैं. विकेटकीपिंग शुरू कर चुके हैं. वे आईपीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं. उम्मीद है कि वे पहले ही मैच से टीम की कप्तानी भी करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पंत को पहले सात मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सिर्फ बैटर के तौर पर उतार सकती है. इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि वे पूरा मैच खेलें या नहीं.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



