google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नदियां और भारतीय संस्कृति हमारी विरासत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।भारत लोक शिक्षा परिषद अंचल सारनाथ के बैनर तले रामेश्वर स्थित धर्मशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे संघ प्रमुख भाई बहनों ने आदिगंगा माँ वरूणा का पूजन एकल अभियान के द्वारा शिक्षित भारत, स्वच्छ भारत और समर्थ भारत के लक्ष्य को लेकर किया गया। महिला समिति के प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने अपने धार्मिक धरोहर के प्रति सनातन परंपरा का निर्वहन किया।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि नदियां और भारतीय संस्कृति हमारी विरासत की धरोहर है इसे संरक्षित करने का कार्य हम परम्पराओं ,रीति रिवाजों के तहत अपना दायित्व समझकर जन समुदाय के बीच समर्थ भारत बनाने की दिशा में निर्वहन करते रहना है।धरती माँ की मिट्टी व वरूणा के अमृत जल को स्पर्श कर संकल्प लिया कि रक्षा धर्म को सदा निभाते रहेंगे।
वक्ताओं में ग्राम स्वराज मंच प्रभारी विजय , अंचल सारनाथ महिला समिति श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, काशी भाग प्रशिक्षक बबउ , अंचल अभियान प्रमुख यशवंत कुमार, अंचल कार्यालय प्रमुख मिथिलेश ,अंचल प्रशिक्षक कामता प्रसाद प्रमुख रहे।
संघ प्रमुख भाई -बहनों ने प्रतिभाग कर परम्परा निर्वहन का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)