समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना जिला
पटना/ जिले के बिहटा स्थित जीजे कॉलेज रोड में शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने एक राजद नेता को गोली मारकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बिहटा प्रखण्ड के दयालपुर दौलतपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार बिहटा स्थित जीजे कॉलेज रोड में मकान बनाकर अपने परिवारवालों के साथ रहता है। वह राजद पार्टी के एनएलसी कार्तिक कुमार का प्रखण्ड प्रतिनिधि भी है। वह बिहटा प्रखण्ड कार्यालय से शुक्रवार को अपनी कार में सवार होकर अपने आवास पर पहुंचा। जैसे ही वह कार से बाहर निकला उसी समय एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां आ धमका व अजय कुमार पर गोलियां चलाकर भाग निकला। गोली अजय कुमार के जांघ में लगी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए बिहटा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अजय कुमार की इलाज चल रही है। वही घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



