google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेट्रोल पंप पर लूटकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 सितंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में ए०डी०एस० कम्पनी पेट्रोल पम्प पर हथियार का भय दिखाकर 600 लीटर डीजल, 03 बैट्री एवं एक ड्राम लूट के काण्ड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।औरंगाबाद मे प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सदर 1 ने बताया कि 18 सितंबर को एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के ए०डी०एस० कम्पनी के पेट्रोल पम्प पर हुए लूट कांड की प्राथमिकी एनटीपीसी खैरा थाना काण्ड सं0-55/24दिनांक-18.09.2024 धारा-310 (2) भा0न्या0सं0 के तहत दर्ज की गयी थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद द्वारा एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया।पूछ ताछ के क्रम में सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं उनके निशानेदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी रिवाल्वर एवं लूटे गए समानों को बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों का नाम पता बताये जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अकाश कुमार उम्र-22 वर्ष पिता महेन्द्र पासवान निवासी नेयामतपुर धुंधुआ थाना-एनटीपीसी खैरा जिला-औरंगाबाद,राम अयोध्या चौहान उर्फ भोली चौहान पिता भगवान चौहान निवासी तेतरिया थाना नबीनगर जिला-औरंगाबाद।अभियुक्त के पास से एक देशी रिवाल्वर, 150 ली0 डीजल,एक बोलेरो कार,एक बड़ा बैट्री और तीन मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)