ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव श्री अभय सिंह पटेल ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं महाराजगंज से सात बार सांसद रहे माननीय पंकज चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व एवं संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए उत्तर प्रदेश जैसे विशाल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अध्यक्ष निर्वाचित होने से प्रदेश के समस्त नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आदरणीय पंकज चौधरी जी उत्तर प्रदेश जैसे विशाल संगठन भाजपा की जड़ों को मजबूत करने का काम करेंगे।
श्री चौधरी काफी अनुभवी नेता होने के साथ ही धरातल से जुड़े हुए व कुशल संगठनकर्ता भी हैं, इनके नेतृत्व में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



