पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा- पदमा ओपी थाना क्षेत्र के विचित्रा मेडिकल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन सवारों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान कमलेश मुंडा (पिता बादल मुंडा) और नरेश लोहार (पिता गसिया लोहार) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमलेश मुंडा, नरेश मुंडा व साधु हेम्ब्रम किसी काम से पदमा से सरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ पर बाइक (संख्या जे एच02 बीटी 7843 हौंडा) की रफ्तार अधिक होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया।
घटना के बाद समाजसेवी सह पत्रकार पुरुषोत्तम पांडेय ने तुरंत घायलों को नजदीकी मेडिकल में प्राथमिक उपचार दिलाया। नरेश की गंभीर हालत देखते हुए उन्होंने एम्बुलेंस न मिलने पर अपनी बाइक से ही सदर अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक जहाँ नरेश मुंडा की स्थिति गंभीर बनी है।
बताया गया कि तीनों युवक झारखंड के चक्रधरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले हैं और पदमा के जेएमडी ईंट भट्ठा में कार्यरत थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



